Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कचरे के प्रबंधन और जागरुकता अभियान पर अहम बैठक

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कचरे के प्रबंधन और जागरुकता अभियान पर अहम बैठक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में शुक्रवार को कचरे के प्रबंधन और जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक में फीडबैक फाउंडेशन द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें कचरे के निस्तारण, गीले और सूखे कचरे का पृथकीकरण, रियूज और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की गई। इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, सभी प्रबंधक और फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कचरे के सही प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शहर में सफाई और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों और संस्थानों दोनों का सक्रिय सहयोग जरूरी है।

इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि ग्रेटर नोएडा में सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और नागरिकों में कचरे के सही निस्तारण और रिसाइक्लिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें