Greater Noida Accident: स्कूल जा रहे छात्र पर चढ़ी कैब, बहन के साथ जा रहा था मासूम

Greater Noida Accident: स्कूल जा रहे छात्र पर चढ़ी कैब, बहन के साथ जा रहा था मासूम

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें स्कूल जा रहे एक नाबालिग छात्र के ऊपर पीछे से आ रही कैब चढ़ गई। घटना उस समय हुई जब छात्र अपनी बहन के साथ दौड़ते हुए स्कूल के गेट की तरफ जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि छात्र अचानक फिसलकर गिर जाता है और उसी समय पीछे से आ रही कैब का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजरता है। इस घटना में छात्र को बाहरी और आंतरिक चोटें आई हैं, जिसके कारण वह फिलहाल स्कूल नहीं जा पा रहा है।

सोसाइटी के निवासियों ने घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि प्रवेश और निकास गेट के पास वाहन अवैध तरीके से पार्क किए जाते हैं। इससे वाहन और पैदल चालकों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने सुरक्षित आवाजाही के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की, और सोसाइटी के अंदर स्पीड ब्रेकर भी नहीं बने हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

घटना के बाद सोसाइटी निवासियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बिल्डर से वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सोसाइटी परिसर में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img