Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida illegal liquor Destroyed: नोएडा सेक्टर-142 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3700 लीटर से अधिक अवैध शराब और बीयर जेसीबी से नष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Noida NCR News in Hindi

Noida illegal liquor Destroyed: नोएडा सेक्टर-142 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3700 लीटर से अधिक अवैध शराब और बीयर जेसीबी से नष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-142 थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। न्यायालय के आदेशानुसार भारी मात्रा में जब्त की गई देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर सभी अवैध शराब को उसमें दबा दिया, ताकि उसका दोबारा उपयोग किसी भी स्थिति में न हो सके। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत की गई।

इस अभियान की निगरानी पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा और अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में की गई। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा तृतीय, थाना प्रभारी सेक्टर-142 और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 से 2024 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 64 मामलों में जब्त की गई लगभग 3371 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 323 लीटर बीयर और 406 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अदालत के आदेशों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि जब्त माल का पूरी तरह निस्तारण हो।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें