Greater Noida Crime: पशु बांधने के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Greater Noida Crime: पशु बांधने के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में पशु बांधने को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष के कलाम ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 जून को उसकी पत्नी रीना और साली मुस्कान घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हसन मोहम्मद, गुल्लू और शानुद्दीन लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर रीना और मुस्कान के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरे पक्ष के हसन मोहम्मद ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पहले भैंस बांधने को लेकर कलाम, वासिद और फुरकान से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनकी पत्नी मुबीना और बेटे साहिल के साथ गाली-गलौज की।

विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img