Greater Noida Crime: पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हमला, सगे भाई समेत चार लोगों पर केस दर्ज

Greater Noida Crime: पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हमला, सगे भाई समेत चार लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी दुश्मनी के चलते घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अट्टा फतेहपुर गांव निवासी असरफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनके सगे भाई समेत चार लोग उनके घर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उनकी पत्नी फरजाना और बेटे मोहम्मद कैफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को बेरहमी से पीटा, जिससे मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल मोहम्मद कैफ को तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल महिला का भी उपचार कराया गया।

पीड़ित असरफ का कहना है कि आरोपियों के साथ उनका पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। पुरानी पारिवारिक रंजिश के कारण ही इस हमले को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिवार दहशत में है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। असरफ की तहरीर के आधार पर आरोपी जरीफ, जुनैद, सुहेल और सैफ अली खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img