Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida traffic challan: गति सीमा तोड़ने वालों पर सख्ती, चार महीने में 1 लाख से ज्यादा चालान

Noida traffic challan: गति सीमा तोड़ने वालों पर सख्ती, चार महीने में 1 लाख से ज्यादा चालान

नोएडा। जिले में ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले चार महीनों में गति सीमा का उल्लंघन करने पर 1,01,557 वाहनों के चालान किए गए हैं।

दरअसल, जिले की आंतरिक सड़कों पर पहले गति सीमा स्पष्ट न होने के कारण वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति रहती थी। कई लोगों की शिकायत थी कि सड़क पर साइनेज न होने के बावजूद तेज गति के नाम पर चालान काट दिए जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी 2026 में जिले की आंतरिक सड़कों पर अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी थी। वहीं एक्सप्रेसवे पर चार पहिया वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय की गई।

वाहन चालकों को आसानी से जानकारी मिल सके, इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने गूगल मैप पर भी अलग-अलग रूट की स्पीड लिमिट अपडेट कराई है। इसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।

कैमरा देखते ही धीमी हो जाती है गाड़ी

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अधिकांश वाहन चालक नियमों का पालन करने के बजाय केवल कैमरा देखकर गाड़ी की रफ्तार कम करते हैं। कैमरा पार होते ही फिर से तेज गति में वाहन चलाने लगते हैं। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती शुरू की है।

विभाग की चार कैमरा युक्त बाइकें और एक चार पहिया इंटरसेप्टर रोजाना अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए जाते हैं। ओवरस्पीडिंग पकड़े जाने पर वाहन चालकों का दो हजार रुपये तक का चालान किया जा रहा है।

सड़क हादसों और मौतों में आई कमी

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती का असर सड़क हादसों के आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। वर्ष 2025 में जनवरी से मई के बीच जिले में 550 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 220 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस वर्ष 20 मई तक 350 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं और 150 लोगों की जान गई है। यानी पिछले साल की तुलना में 70 लोगों की जान बची है।

अप्रैल में सबसे ज्यादा चालान

जनवरी – 20,190

फरवरी – 19,894

मार्च – 21,229

अप्रैल – 23,244

मई – 17,000

कुल चालान – 1,01,557

डीसीपी ट्रैफिक Abhay Mishra ने कहा कि वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गूगल मैप पर स्पीड लिमिट देखकर ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें