Greater Noida Accident: तेज रफ्तार मर्सिडीज ट्रक में जा घुसी, हादसे में चालक घायल

Greater Noida Accident: तेज रफ्तार मर्सिडीज ट्रक में जा घुसी, हादसे में चालक घायल

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना में कार चालक घायल हो गया।

थाना बादलपुर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे इंडियन पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। फरीदाबाद से लोहा मंडी गाजियाबाद जा रहे सुनील कुमार की मर्सिडीज कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक में फंस गई। हादसे के दौरान चालक कार के अंदर फंस गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाया और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार चालक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिसके कारण कार के एयरबैग खुल गए और उसे गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img