Government Hospital: सरकारी अस्पतालों को प्लॉट आवंटित करने की मांग

Government Hospital: सरकारी अस्पतालों को प्लॉट आवंटित करने की मांग

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा निजी अस्पतालों के लिए प्लॉट आवंटन योजना निकाले जाने का एक्टिव सिटीजन टीम ने विरोध किया है। टीम ने सरकारी अस्पतालों के लिए अधिक प्लॉट आवंटित करने की मांग उठाई। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि नोएडा में पहले से ही निजी अस्पतालों की संख्या सरकारी अस्पतालों की तुलना में काफी अधिक है। टीम के अनुसार शहर में करीब 95 फीसदी अस्पताल निजी हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों की हिस्सेदारी केवल 5 फीसदी है। ऐसे में नई योजना में प्राथमिकता सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलनी चाहिए।

संगठन का कहना है कि नोएडा में बड़ी संख्या में निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार, नौकरीपेशा लोग, किसान और मजदूर रहते हैं, जो महंगे निजी अस्पतालों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए आम लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों का विस्तार जरूरी है।

इस दौरान मंजीत सिंह, रमेश प्रेम चंदानी, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, अंजु पुंडीर, साधना सिन्हा और सुनील प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img