मयूर विहार फेज-2 के शॉपिंग कप्लेक्स में कई दुकानों में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

मयूर विहार फेज-2 के शॉपिंग कप्लेक्स में कई दुकानों में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 की एक शॉपिंग कप्लेक्स में कल देर रात भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तकरीबन 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में फसे एक शख्स को रेस्क्यू कर लिया गया है . राहत बचाव कार्य में एक दमकल करने में भी घायल हुए हैं . फिलहाल कूलिंग का काम किया जा रहा है. आग में एक दर्जन से भी ज्याद दुकानें जलकर खाक हो गई है. फायर अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि रविवार रात तक 11:40 पर मयूर विहार फेस टू के शॉपिंग कांप्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली ,सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची. शॉपिंग कांप्लेक्स केे में फसे नवीन पांडे नाम के शख्स को रेस्क्यू किया गया. आग शॉपिंग कांप्लेक्स के तीन मंजिल के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले चुका था. आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. तक़रीबन 25 टेंडर को मौके पर बुलाया गया. जिसने तकरीबन 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कार्मिक घायल हुए हैं. जिन्हें के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है.

दमकल अधिकारी का कहना है कि आग की शुरुआत शॉपिंग कंपलेक्स के एक कैफे से हुई और देखते ही देखते आग ने एक दर्जन से ज्यादा दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग में इलाके का मशहूर स्कूल यूनिफॉर्म शॉप भी जलकर खाक हो गया. दमकल अधिकारी का कहना है की जिस कैफे में आग की शुरुआत हुई थी, वह पूरी तरीके से पैक था, जिसकी वजह से आग तेजी से भड़क उठी. दमकल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.जांच के बाद ही वजह का पता चल पाएगा. इस आग में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है, दुकानदार सदमे में है.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img