Greater Noida: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज ग्रेटर नोएडा में जीएनआईओटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में होंगे शामिल
नोएडा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित जीएनआईओटी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘मेराकी’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें पीजीडीएम बैच 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्योग और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथि विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए करियर, नेतृत्व क्षमता और प्रोफेशनल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। संस्थान का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं से भी परिचित कराना है।
आयोजकों के अनुसार ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रबंधन शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता और नेतृत्व कौशल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें।
