उत्तर प्रदेश : हापुड़ की युवती को दिया दोस्ती का झांसा और कर डाली लाखों की ठगी, पुलिस से लगाई गुहार

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में साइबर ठगों की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। अब नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी एक युवती के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर अनजान व्यक्ति द्वारा दोस्ती का झांसा देकर महिला से 1.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़िता ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोटला मेवातियान पुरानी चुंगी की रहने वाली युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक (Facebook) पर एक अनजान व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर दोस्ती का प्रस्ताव रखा, धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद उसने विभिन्न बहानों से उनसे पैसे मांगने शुरू किए। पीड़िता ने अपने भाई के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस अब फेसबुक प्रोफाइल, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की पड़ताल कर रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img