Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: नोएडा में JP होमबायर्स का फूटा ग़ुस्सा, निर्माण कार्य ठप, सुरक्षा रियल्टी पर गंभीर आरोप

Noida: नोएडा में JP होमबायर्स का फूटा ग़ुस्सा, निर्माण कार्य ठप, सुरक्षा रियल्टी पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में JP इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के हज़ारों फ्लैट खरीदारों का गुस्सा अब उबाल पर है। वर्षों से अपने घरों की प्रतीक्षा कर रहे इन खरीदारों का सब्र टूट गया है। घर खरीदारों की संस्था ‘JIL रियल एस्टेट एलॉटीज वेलफेयर सोसाइटी’ (JREAWS) ने निर्माण कार्य ठप होने और वादों पर अमल न होने को लेकर राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाया है। याचिका 15 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में NCLT ने सुरक्षा रियल्टी की समाधान योजना को स्वीकृति दी थी, लेकिन एक साल बाद भी जमीन पर निर्माण कार्य की ठोस शुरुआत नहीं हो सकी है। खरीदारों का आरोप है कि कंपनी पारदर्शिता बरतने में असफल रही है और सिर्फ अपने हितों की चिंता कर रही है।

आक्रोशित होमबायर्स ने सेक्टर 128 स्थित सुरक्षा रियल्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। SHO की मौजूदगी में सुरक्षा रियल्टी के CEO अभिजीत गोहिल से खरीदारों की बैठक हुई, जिसमें सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। तय हुआ कि अगली समीक्षा बैठक 19 अप्रैल को की जाएगी। सुरक्षा रियल्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं—पहला, सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियाँ मिलने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। दूसरा, जहां योजना के अनुसार 12,000 श्रमिकों की आवश्यकता थी, वहां सिर्फ 2,000 श्रमिक तैनात हैं, जिससे कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है।

तीसरा, 3,000 करोड़ रुपये की निर्धारित फंडिंग अब तक नहीं जुटाई गई है। चौथा, पारदर्शिता की पूरी तरह कमी है—न कोई मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, न ही खरीदारों को नियमित अपडेट्स दिए जाते हैं। पांचवां, कई प्रोजेक्ट्स अभी भी UPRERA की प्रतीक्षा सूची में हैं, जिससे खरीदारों की चिंता और बढ़ गई है। हज़ारों परिवार सालों से अपने आशियाने का सपना संजोए संघर्ष कर रहे हैं। खरीदारों की स्पष्ट मांग है कि सुरक्षा रियल्टी अब जवाबदेह बने, पारदर्शी ढंग से संवाद करे और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर उनके सपनों को साकार करे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें