गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: पेंशनर दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंट कर किया सम्मानित

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के वरिष्ठ पेंशनरों को फूल माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पेंशनरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

गौतमबुद्ध नगर के पेंशनरों की समस्याओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से समाधान करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा व प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश ने जिले के वरिष्ठ पेंशनरों यशोदा गुप्ता उम्र 96 वर्ष, रामेश्वर दयाल उम्र 91 वर्ष, सुरेश चंद्र गुप्ता उम्र 90 वर्ष, डॉ. रमेश पंडित उम्र 87 वर्ष व दुर्गा प्रसाद सिंघल उम्र 83 वर्ष को फूल माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी से कहा कि पेंशनर्स की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आज पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सुना जाए तथा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण किया जाए। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुराज सिंह चौहान ने प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शर्मा को जनपद के पेंशनर्स को हो रही समस्याओं तथा शिक्षा विभाग में लंबित प्रकरणों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि हमारे सभी पेंशनर्स ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षण सरकारी सेवाओं में दिए हैं, इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि पेंशनर्स दिवस के अवसर पर हमारे पेंशनर्स द्वारा बताई गई समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण किया जाए।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img