Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने लूटपाट और हत्या के प्रयास के आरोपी संतोष बहादुर थापा को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने लूटपाट और हत्या के प्रयास के आरोपी संतोष बहादुर थापा को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी संतोष बहादुर थापा को रोहिणी के आदेश चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

आकाश सिंह पर हमला और लूटपाट की घटना

डीसीपी सतीश कुमार के अनुसार, 29 सितंबर को आकाश सिंह रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन जा रहे थे, तभी बादली प्राइमरी स्कूल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने आकाश को चाकू मारकर उनका मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में हत्या के प्रयास और लूटपाट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया

जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। इनमें से एक आरोपी अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी संतोष बहादुर थापा घटना के बाद से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

गुप्त सूचना और ट्रैप लगाकर गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि संतोष बहादुर थापा रोहिणी सेक्टर-36 के आदेश चौक पर किसी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां ट्रैप लगाया और जैसे ही संतोष वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पेशेवर अपराधी संतोष बहादुर थापा

पुलिस ने बताया कि संतोष बहादुर थापा पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img