हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह भंडाफोड़, 10,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह भंडाफोड़, 10,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का बाहरी दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने पर्दाफाश किया है. टीम ने इस मामले का खुलासा करते हुए 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है, और उसके कब्जे से 200 कार्टन जिसमें 10,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है. दरअसल बाहरी जिला के एडिशनल डीसीपी अमित वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है.

इसी फेहरिस्त में बीते 2 अक्टूबर को टीम को टिकरी बॉर्डर के पास अवैध शराब की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली. गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकरी बॉर्डर पर जाल बिछाया और एक संदिग्ध को पकड़ा जिसकी पहचान अजीत के रूप में हुई. उसकी निशानदेही पर 200 कार्टन अवैध शराब (10,000 क्वार्टर) और 1 टाटा ऐस वाहन बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुलासा किया कि एक शानदार जीवन जीने और आसानी से पैसा कमाने के लिए, उसने अवैध शराब की तस्करी शुरू कर दी. फिल्हाल पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुलिस इसमें आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img