Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद में भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी, पति पत्नी को पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक भाजपा पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खोखा संचालक पति-पत्नी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद सिगरेट के पैसे मांगे जाने पर आग बबूला हो गया। जिसके बाद अपने समर्थकों को मौके पर बुलाया और फिर दंपति को जमकर पीटा। पीड़ित दंपति का नाम राम और सीता है। पुलिस ने घटना की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना 19 मई की है। मारपीट की यह वीडियो 20 मई को सामने आई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आनन-फानन में दंपति की शिकायत पर भाजपा पार्षद सुधीर कुमार और उसके साथियों के साथ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा सोमवार देर रात पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि दंपति से मारपीट करने वाले हर शख्स की गिरफ्तार की जाएगी। वायरल हो रहे वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

गुंडा टैक्स के रूप में 6 हजार रुपये मांग रहा था पार्षद
राम उदगम यादव और सीता देवी World Square Mall मॉल की सर्विस रोड पर खोखे में कोल्ड ड्रिंक, पानी बोतल, नमकीन बेचते हैं। सीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 साल से पार्षद सुधीर कुमार गुंडा टैक्स के रूप में 6 हजार रुपये महीना मांग रहा था। मैंने मना किया, तो धमकाने लगा। 19 मई की शाम पार्षद सुधीर कुमार, उसका भाई संदीप कुमार और अन्य कई लोग खोखे पर आए। उन्होंने सिगरेट और खाने-पीने का सामान लिया। मैंने पैसे मांगे, तो संदीप बोला कि मैं पार्षद का छोटा भाई हूं, कोई पैसे नहीं दूंगा, बल्कि उल्टा पैसे लेता हूं।

जान से मारने की धमकी
सीता के मुताबिक मेरे पैसे मांगते ही वे लोग आगबबूला हो गए। उन्होंने मेरे और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे घूंसे मारे। बाल पकड़कर खींचे। गल्ले में रखे 3 हजार रुपए भी निकाल लिए। उन लोगों ने खोखे का सारा सामान फेंक दिया और फिर खोखे पलट दिया । मारपीट की आवाज सुनकर सीता के दोनों बेटे भागकर आए। आरोपियों ने उनको भी पीटा और कहा कि अगर पुलिस में रिपोर्ट किया, तो जान से मार दूंगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में काले रंग की कार खोखे के सामने आकर रुकती है। एक युवक सामान लेने के लिए कार से उतरता है। वह फोन करता है। थोड़ी देर में कुछ लड़के बाइक से पहुंचते हैं। सबसे पहले भाजपा पार्षद का भाई संदीप खोखे पर पहुंचता है। सामान फेंकना शुरू करता है। इसके बाद पार्षद के समर्थक सामान फेंकते हैं। फिर खोखे को ही पलट देते हैं। वह दंपती को पीटते हुए सड़क पर ले आते हैं। युवक को सड़क पर गिराकर पीटते हैं, उसे बचाने आई पत्नी को भी थप्पड़ मारे। मारपीट के बाद पार्षद और उसके समर्थक वहां से चले जाते हैं।

देर रात पार्षद गिरफ्तार
इस संबंध में एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि वार्ड-28 के पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

आरोप बेबुनियाद
पार्षद सुधीर कुमार का कहना है कि दुकान देर रात तक खुलती थी। पति-पत्नी अवैध रूप से शराब बेचते थे। इस बात का विरोध करता था। दोनों ने जो आरोप लगाए हैं, वो बेबुनियाद हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *