Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

FSSAI Action on Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 13 टन समुद्री खाद्य नष्ट करने के आदेश

FSSAI Action on Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 13 टन समुद्री खाद्य नष्ट करने के आदेश

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सी फूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित समुद्री खाद्य उत्पादों की जांच और नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एफएसएसएआई के अनुसार यह घटना 21 जून को शाम लगभग पांच बजे हुई थी, जब फैक्ट्री परिसर में अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया और स्थिति का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उस समय परिसर में लगभग 270 मीट्रिक टन प्रसंस्कृत और अप्रसंस्कृत समुद्री खाद्य उत्पाद मौजूद थे।

निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद करीब 13 मीट्रिक टन समुद्री खाद्य उत्पादों को संदूषित (contaminated) माना गया है। इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही घटना के बाद परिसर से बाहर भेजे गए उत्पादों की भी ट्रैकिंग की जा रही है। संबंधित वाहनों की पहचान कर उन उत्पादों को कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया है, ताकि उनकी विस्तृत जांच की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे उपभोग के लिए सुरक्षित हैं या नहीं।

एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें