Formula One: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर गूंज सकती है फार्मूला-1 रेस

Formula One: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर गूंज सकती है फार्मूला-1 रेस

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में एक बार फिर फार्मूला-1 रेस की वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। खेल मंत्रालय द्वारा फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में अस्थायी मान्यता दिए जाने के बाद भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो वर्ष 2028 तक भारत में दोबारा फॉर्मूला-1 रेस आयोजित हो सकती है।

जानकारी के अनुसार एफएमएससीआई ने 11 जून को राष्ट्रीय खेल महासंघ की मान्यता के लिए आवेदन किया था। इसके बाद खेल मंत्रालय और एफएमएससीआई के बीच लगातार बातचीत चल रही है। यह चर्चा केवल मान्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी के रोडमैप पर भी काम किया जा रहा है।

सरकार ने एफएमएससीआई को मान्यता देने के लिए राज्य इकाइयों की न्यूनतम संबद्धता से जुड़े कुछ मानदंडों में भी राहत दी है। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि संस्था वित्तीय पारदर्शिता, डोपिंग विरोधी नियमों, प्रशासनिक व्यवस्था या अन्य निर्धारित मानकों का पालन नहीं करती है तो उसकी मान्यता वापस भी ली जा सकती है।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ने वर्ष 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार फॉर्मूला-1 ग्रां प्री की सफल मेजबानी की थी। इसके बाद विभिन्न वित्तीय और व्यावसायिक कारणों से यह आयोजन बंद हो गया। वर्ष 2023 में यहां मोटोजीपी रेस का आयोजन जरूर हुआ, लेकिन यह प्रतियोगिता भी आगे जारी नहीं रह सकी और बाद में कैलेंडर से बाहर हो गई।

अब खेल मंत्रालय और एफएमएससीआई के प्रयासों के बाद मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मोटर रेसिंग प्रतियोगिता एक बार फिर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट की रफ्तार भरी ट्रैक पर लौट सकती है।

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img