Safdarjung Hospital: सफदरजंग अस्पताल में फायर सेफ्टी वीक, कर्मचारियों को दी गई आपदा से निपटने की विशेष ट्रेनिंग

Safdarjung Hospital: सफदरजंग अस्पताल में फायर सेफ्टी वीक, कर्मचारियों को दी गई आपदा से निपटने की विशेष ट्रेनिंग

Safdarjung Hospital और वीएमएमसी में फायर सेफ्टी वीक के तहत बड़े स्तर पर सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी हादसे की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभियान के तहत स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर समेत कई विभागों में प्रशिक्षण सत्र और मॉक ड्रिल कराई गई। कर्मचारियों को फायर अलार्म सिस्टम के उपयोग, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने, मरीजों की सुरक्षित निकासी और ऑक्सीजन व गैस सिलेंडरों की सुरक्षित हैंडलिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों और गैस सिलेंडरों की गहन जांच भी की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे को रोका जा सके।

फायर मैनेजमेंट सेल के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार, अस्पताल निदेशक डॉ. दीपक जोशी और उप-निदेशक अभय कुमार की मौजूदगी में कर्मचारियों को ‘गोल्डन ऑवर’ का महत्व समझाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने के शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इसी समय सही निर्णय लेने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अस्पताल प्रशासन ने जागरूकता अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मुख्य ओपीडी के बाहर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया। कलाकारों ने सरल भाषा में मरीजों और तीमारदारों को फायर सेफ्टी, अलर्ट सिस्टम और सुरक्षित निकासी के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने की बजाय सतर्कता और सही दिशा में कार्रवाई करना सबसे जरूरी होता है।

इसके साथ ही अस्पताल में पहली बार सीनियर रेजिडेंट्स के लिए मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img