Noida Crime: नोएडा में पूर्व SHO सहित 12 पुलिसवालों पर FIR, बीटेक छात्र के फर्जी एनकाउंटर का है आरोप

Noida Crime: नोएडा में पूर्व SHO सहित 12 पुलिसवालों पर FIR, बीटेक छात्र के फर्जी एनकाउंटर का है आरोप

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा साल 2022 की एक कथित फर्जी मुठभेड़ का मामला अब न्यायालय के आदेश पर कानूनी शिकंजे में आ गया है। जेवर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर अब तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित 12 पुलिसकर्मियों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस ने बीटेक के छात्र को गोली मारकर उसे फर्जी मुठभेड़ में फंसाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के हस्तक्षेप पर अब जेवर के तत्कालीन थानाध्यक्ष, 6 दरोगा और 5 सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि 4 सितंबर, 2022 को छात्र तरुण गौतम को पुलिस ने बगैर कारण मारपीट कर जबरन कार में बिठाया और दो दिन बाद, यानी 6 सितंबर की रात, एक फर्जी मुठभेड़ की कहानी गढ़ते हुए सोमेश नामक युवक को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया।

इस मुठभेड़ को नीमका गांव में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नागेश की हत्या से भी जोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पीड़ितों के मुताबिक पुलिस ने जानबूझकर निर्दोषों को फंसाया और घटना की सच्चाई को दबाने की कोशिश की। अब कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच दोबारा शुरू होने जा रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित फर्जी एनकाउंटर की घटनाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस मुख्यालय स्तर से भी निगरानी की उम्मीद की जा रही है।

>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img