Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेनो में भी फिटजी का सेंटर बंद, चार लोगों पर केस दर्ज

फिटजी
ग्रेनो में भी फिटजी का सेंटर बंद, चार लोगों पर केस दर्ज

ग्रेनो में भी फिटजी का सेंटर बंद, चार लोगों पर केस दर्ज

नगर संवाददाता

नोएडा।नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में भी फिटजी का सेंटर बंद हो गया। एक अभिभावक ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने फिटजी के मालिक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर ओमेगा-2 स्थित एनआरआइ रेजिडेंसी सोसाइटी में मनोज सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का जेईई एडवांस की तैयारी के लिए नॉलेज पार्क स्थित फिटजी सेंटर में दाखिला करवाया था। उन्होंने चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए वर्ष 2022 में दो लाख 80 हजार रुपये जमा करवाए थे। वर्ष 2026 में कोर्स पूरा होना था। पीड़ित का आरोप है कि 21 जनवरी 2025 को उन्हें एक मैसेज प्राप्त हुआ कि सारे अध्यापक सेंटर छोड़कर चले गए हैं। वह सेंटर पर पहुंचे तो ताला बंद मिला। सेंटर बंद होने से वे परेशान हो गए। इस मामले में मनोज सिंह ने फिटजी के मालिक डीके गोयल, सीएफओ राजीव बब्बर, सीओओ मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा ब्रांच के हैड रमेश बटलेश समेत अन्य पर जालसाजी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में भी मुकदमा दर्ज हो चुका

नोएडा के सेक्टर-58 थाने में भी अभिभावकों ने फिटजी के एमडी समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। अभिभावकों ने फिटजी के मालिक समेत अन्य लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें