नोएडा: सीआरसी सुब्लिमिस सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में किया प्रदर्शन

नोएडा: सीआरसी सुब्लिमिस सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में किया प्रदर्शन

नगर संवाददाता

नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सीआरसी सुब्लिमिस सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। लोग मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर एकत्रित हुए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। निवासी चेतन, कशिश, पंकज ने आरोप लगाया कि प्रबंधन से कई बार रखरखाव को लेकर मांग किया जा चुकी है, लेकिन अनसुना किया जा रहा। इसके कारण सोसाइटी की हालत खराब होते जा रही है। बेसमेंट में जल भराव की समस्या रहती है।

लोग अपने वाहनों को खड़ा नहीं कर पा रहे। टावर टी1 व टी2 में छोटा गोल्फ मैदान, सुरक्षा सुविधा, बाथरूम शाफ्ट जैसी अन्य चीजों का रखरखाव सही से नहीं हो रहा । इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं, अब बिल्डर प्रबंधन ने बिना लोगों के साथ बैठक किए मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि कर दी है। प्रबंधन 2.65 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मेंटेनेंस ले रहा था। अब इसे बढ़ाकर 4.15 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया। यह चार्ज लोगों के लिए काफी अधिक है। इसका विरोध करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर ऋषि, प्रियंक, शाम, रजत, आकाश, पियूष, सुरेंद्र, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img