Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: दिल्ली के विवेक विहार में बुजुर्गों के लिए ‘आश्वासन’ कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली के विवेक विहार में बुजुर्गों के लिए ‘आश्वासन’ कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर में शाहदरा जिला पुलिस ने बुजुर्गों के लिए ‘आश्वासन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने की। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया और स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। आयुक्त संजय अरोड़ा ने बुजुर्गों को सम्मानित किया और नागरिकों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य पुस्तिका का अनावरण किया। आयुक्त ने बताया कि बुजुर्गों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है और वे किसी भी समस्या में पुलिस सहायता ले सकते हैं।

साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये बुजुर्गों को जागरूक किया गया। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्मृति सप्ताह हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है और इस दौरान विभिन्न जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस ‘आश्वासन’ कार्यक्रम में दिल्ली भर से लगभग 600 बुजुर्गों ने भाग लिया। कानूनी सलाह शिविर में उन्हें कानून संबंधी जानकारी दी गई, और साइबर धोखाधड़ी रोकथाम, वरिष्ठ नागरिक अधिकारों जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *