Faridabad Sanskrit Week: फ़रीदाबाद के डीग में संस्कृत सप्ताह पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Faridabad Sanskrit Week: फ़रीदाबाद के डीग में संस्कृत सप्ताह पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रिपोर्ट: संदीप चौहान

दुनियाभर में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक मनाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत डीग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख समर देशवाल और प्राचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने की। इस अवसर पर छात्रों ने श्लोकोच्चारण, गीतिका गायन, भाषण, नाटक और संवाद की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने संस्कृत भाषा के महत्व और सुंदरता को जीवंत कर दिया।

संघ के प्रधान बालबीर वाजपेयी शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए, जबकि संघ के महामंत्री राकेश शास्त्री, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारद्वाज और शिवेन्द्र शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में दिनेश शास्त्री, भागीरथ शास्त्री, रवि मोहन शास्त्री, धर्मेन्द्र शर्मा, संत सिंह हुड्डा और सोमदत्त शास्त्री शामिल थे। प्रतियोगिता में श्लोकोच्चारण में पंकज ने प्रथम, रूचिका ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीतिका में तमन्ना प्रथम, रूचिका द्वितीय और सुमन तृतीय रहीं, जबकि भाषण में पूजा प्रथम, श्वेता द्वितीय और अंशजा तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में प्राचार्य अनिल कुमार, जयप्रकाश डांगी, नरेन्द्र सराव, एसबीआई बैंक मैनेजर सौरभ शर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संस्कृत को देव भाषा और विज्ञान की भाषा बताते हुए कहा कि यह न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है बल्कि अंतरिक्ष अनुसंधान जैसी आधुनिक विज्ञान की आवश्यकताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुख्याध्यापक समर देशवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माला से स्वागत किया। इस आयोजन ने संस्कृत संवर्धन की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया और छात्रों में भाषा के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को बढ़ाया।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img