Faridabad: फरीदाबाद में बनेगी पौने दो करोड़ की पल्ला-तिलपत सड़क, मंत्री राजेश नागर ने दिए समय पर काम पूरे करने के निर्देश

Faridabad: फरीदाबाद में बनेगी पौने दो करोड़ की पल्ला-तिलपत सड़क, मंत्री राजेश नागर ने दिए समय पर काम पूरे करने के निर्देश

रिपोर्ट: संदीप शर्मा

Faridabad के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पल्ला-तिलपत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर विधिवत रूप से निर्माण की शुरुआत करवाई और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि काम को तय समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि सरकार के विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह सड़क परशुराम चौक से बागवाली गली तक बनाई जाएगी, जो आरसीसी सीमेंट से तैयार की जाएगी। सड़क निर्माण पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी, जबकि करीब 36 लाख रुपए की राशि से इलाके में सीवर व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। कुल मिलाकर इस परियोजना पर करीब पौने दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी भी किसी विकास कार्य के लिए मना नहीं करते और पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे काम इसी का प्रमाण हैं। नागर ने अधिकारियों और ठेकेदारों से दो टूक कहा कि वे तय समय सीमा में सड़क और सीवर का काम पूरा करें ताकि आम जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि हर विकास कार्य पर समय और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी भी स्तर पर खामी पाई गई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री नागर ने भरोसा दिलाया कि तिगांव क्षेत्र में विकास की गति आगे भी बिना रुके जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img