Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Faridabad Water Crisis: फरीदाबाद के वार्ड 45 में पानी का संकट गहराया, अवैध कनेक्शन बने आपूर्ति में बाधा, जनता परेशान

Faridabad Water Crisis: फरीदाबाद के वार्ड 45 में पानी का संकट गहराया, अवैध कनेक्शन बने आपूर्ति में बाधा, जनता परेशान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 में पानी की किल्लत ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। बीते कई दिनों से यहां की जनता एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रही है। गर्मी और उमस के इस मौसम में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं, मगर न पार्षद फोन उठाते हैं, न विधायक से कोई जवाब मिल रहा है।

इलाके के लोगों का कहना है कि बीते 4-5 दिन से घरों में सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। इस कारण नहाने, पीने और घरेलू उपयोग के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों ने टैंकर मंगवाने शुरू कर दिए हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि रेनीवेल पाइप लाइन में स्थानीय निवासियों द्वारा अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं, जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।

इस मामले में वार्ड नंबर 45 के पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश ने भी जनता की शिकायतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वे खुद बीते कई दिनों से विभागों को लगातार सूचित कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एफएमडीए विभाग के जेई मौके पर पहुंचे हैं और समस्या का जायजा ले रहे हैं। जयप्रकाश ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अवैध कनेक्शन हटाकर पानी की सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।

वहीं, मौके पर पहुंचे एफएमडीए (Faridabad Metropolitan Development Authority) विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि तकनीकी तौर पर बूस्टर पंप तक 10 से 12 लाख लीटर पानी रोजाना पहुंच रहा है, लेकिन यह पानी आगे सप्लाई नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में कहां रुकावट है या पानी की चोरी हो रही है, इसकी गहन जांच की जा रही है। जेई ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ताकि आगे से ऐसी समस्याएं उत्पन्न न हों।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें