उत्तर प्रदेश, नोएडा: गुलशन मॉल पर नोएडा प्राधिकरण का शिकंजा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने पर सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने मॉल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि मॉल प्रबंधन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कचरे का पृथक्कीकरण नहीं हो रहा था और खुले में डंपिंग की जा रही थी, जिससे कचरा सड़क पर फैल रहा था।

इसके अलावा, नोएडा क्षेत्र को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री घोषित किए जाने के बावजूद, मॉल के अंदर दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था। निरीक्षण टीम में जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक आनंद प्रकाश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव चौधरी शामिल रहे। निरीक्षण के समय मिस गाइडेड फाउंडेशन (NGO) के सदस्य और स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे भी नियमों की अनदेखी की गई तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img