Faridabad Crime: फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में MLC के नाम पर 28 हजार की ठगी

Faridabad Crime: फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में MLC के नाम पर 28 हजार की ठगी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime:  फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में घायलों से MLC और इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सेक्टर-24 निवासी आशुतोष झा से अस्पताल में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने MLC काटने और इलाज के नाम पर 28,000 रुपए ऐंठ लिए। 13 तारीख की शाम को जमीनी विवाद में घायल हुए आशुतोष झा एमएलसी कटवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने उनकी चोटों को रिकॉर्ड कर उन्हें 40 नंबर खिड़की से पर्ची कटवाने भेजा। वहां मौजूद टिंकू शर्मा नाम के ऑपरेटर ने MLC और इलाज के नाम पर 28,000 रुपए मांगे। पीड़ित के अनुसार, 10,000 रुपए मनमोहन नामक व्यक्ति के फोन-पे पर डलवाए गए और 18,000 रुपए कैश दिए गए।

अगले दिन जब आशुतोष झा को पता चला कि MLC की सरकारी फीस मात्र 250 रुपए है, तो उन्होंने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए विस्तृत जांच होनी चाहिए।

आशुतोष झा ने कहा, “गरीब लोग इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन यहां ठगी हो रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई और इसका शिकार न बने।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img