Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में CET परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 6 जिलों के अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को सराहा, मुख्यमंत्री और प्रशासन को कहा धन्यवाद

Faridabad: फरीदाबाद में CET परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 6 जिलों के अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को सराहा, मुख्यमंत्री और प्रशासन को कहा धन्यवाद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दूसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए कुल 163 परीक्षा केंद्रों पर छह जिलों से आए हजारों परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशासनिक स्तर पर की गई सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित इंतज़ामों ने इस आयोजन को सफल और अनुकरणीय बना दिया। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, रोडवेज, और अन्य विभागों की टीमें सुबह से ही सक्रिय रहीं। जगह-जगह अनाउंसमेंट सेंटर और रूट चार्ट लगाए गए थे ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवाएं चलाई गईं। हर चरण पर उन्हें सहायक स्टाफ का सहयोग मिला और केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई।

परीक्षार्थियों ने प्रशासन की इस मुस्तैदी की जमकर तारीफ की और कहा कि इतनी व्यवस्थित तैयारी पहली बार देखने को मिली है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया, जिनकी कुशल निगरानी में यह आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सका। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्हें घर से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई और हर स्थान पर मदद के लिए अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा के पहले दिन की तरह ही रविवार को भी दो चरणों में परीक्षा आयोजित की गई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते केंद्रों पर न केवल सुरक्षा चाक-चौबंद रही, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रण में रही।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें