Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

एटीएम कार्ड बदलकर रुपए धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर रुपए धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 39 एटीएम कार्ड और 53 हजार नगद बरामद किए गए। ये पैसा धोखाधड़ी करके निकाला गया था। अब तक ये 200 से ज्यादा घटना कर चुके है।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि 19 सितंबर 2024 की शाम को पीड़ित सुल्तानपुर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रुपए निकालने में उनकी मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। साथ ही हूबहू दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। उनके एटीएम कार्ड से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 1,41,000 रुपए निकाल लिये गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिलने पर असगरपुर टी प्वाइंट पर चेकिंग शुरू की। इशारा मिलते ही पुलिस ने अंकुर ठाकुर और देवेन्द्र नागर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि हमारा एक साथी भी है। जिसकी पहचान सोनम हुई है। तीनों मिलकर एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकाल लेते थे। हम लोग अक्सर ऐसे एटीएम के आस-पास रहते है। जहां पर रुपए निकालने के लिये अनपढ़ या कम पढे लिखे लोग अधिक संख्या में आते है।

पीछे खड़े होकर देखते थे पिन
व्यक्ति एटीएम में रुपए निकालने के लिये अंदर घुसता था। हम तीनों में एक साथी एटीएम के अंदर जाकर उस व्यक्ति के पीछे खड़े होकर उसके द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एटीएम कार्ड के पासवर्ड को देख लेते है। जब वह व्यक्ति किसी भी कारण से अपने रुपए निकालने में असमर्थ होता था। हम उसे मदद की पेशकश करके स्वयं उसके रुपए निकालने का झूठा प्रयास करते थे। कभी उसके एटीएम कार्ड को मशीन में उल्टा लगाकर या आधा लगाकर एक दो बार प्रयास करते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *