Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी
नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के पास से एक घर से चोरी किए गए 40 हजार रुपये नकद, एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 31 अक्टूबर की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के संजय विहार कॉलोनी, कुलेसरा स्थित एक बंद घर में चोरी की थी। इस घटना में चोरों ने जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज किया गया था। डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना ईकोटेक-3 पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लखनावली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया, जहां एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए लखनावली की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। डीसीपी ने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ भिखारी सिंह निवासी बाज पट्टी, थाना बाज पट्टी, सीतामणी (बिहार) और नरेश जायसवाल पुत्र विधापति निवासी शहरबन्नी, थाना अलौली, खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की 40 हजार रुपये की रकम, चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपियों पर पहले से ही चोरी और अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और अपराधों की जांच कर रही है और उम्मीद है कि इससे इलाके में अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *