ESIC Doctors: ईएसआईसी ने तैयार किए 4,961 डॉक्टर, 1,682 श्रमिकों के बच्चे भी शामिल

ESIC Doctors: ईएसआईसी ने तैयार किए 4,961 डॉक्टर, 1,682 श्रमिकों के बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली, 20 अगस्त। श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अब देश के मेडिकल सेक्टर को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेजों से अब तक 4,961 डॉक्टर तैयार हो चुके हैं, जिनमें 1,682 डॉक्टर श्रमिकों के बच्चे हैं।

देशभर में वर्तमान में 17 ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इन कॉलेजों में 1,550 एमबीबीएस सीटें और 789 से अधिक स्नातकोत्तर सीटें उपलब्ध हैं। इससे मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में ईएसआईसी के संस्थानों की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मेडिकल शिक्षा में अवसर देने के लिए ‘वार्ड ऑफ इंश्योर्ड पर्सन’ (डब्ल्यूआईपी) कोटे के तहत करीब 880 मेडिकल सीटें आरक्षित हैं। इस व्यवस्था से बीमित श्रमिकों के बच्चों को चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

ईएसआईसी की भूमिका केवल मेडिकल शिक्षा तक सीमित नहीं है। संगठन देशभर में अपने स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क का भी विस्तार कर रहा है। फिलहाल ईएसआईसी के तहत 169 अस्पताल और 1,603 डिस्पेंसरी संचालित हो रही हैं।

ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेजों से तैयार हो रहे डॉक्टरों और देशभर में संचालित अस्पतालों एवं डिस्पेंसरी के नेटवर्क से श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। साथ ही मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में श्रमिक परिवारों के बच्चों की भागीदारी भी बढ़ रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img