Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

एसीईओ का काफिला हादसे का शिकार

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मातहत अफ़सरों के साथ 130 मीटर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने गई थीं।
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मातहत अफ़सरों के साथ 130 मीटर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने गई थीं।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मातहत अफ़सरों के साथ 130 मीटर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने गई थीं। इसी दौरान आगे चल रही एक कार के सामने भैंस का बच्चा आ गया। सरकारी कार के ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। जिसकी वजह से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की कार और साथ में चल रही 3 अन्य कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बाल-बाल बची हैं। हालांकि, दो ड्राइवर और दो अफ़सरों को चोट लगी हैं। इनके पीछे चल रही एक कार सवार युवती भी हादसे का शिकार हुई है। बताया गया है कि सभी लोग सकुशल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस सोमवार की दोपहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच 130 मीटर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने गई थीं। दोनों शहरों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आपस में जोड़ने के लिए 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर बसों के लिए विशेष कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसी सिलसिले में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्य अफसरों जेई हरेंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर आरए गौतम और मैनेजर अभिषेक पाल के साथ 130 मीटर एक्सप्रेस वे पर गई थीं। इसी दौरान हरेंद्र की कार के आगे भैंस का बच्चा आ गया। हरेंद्र सिंह के ड्राइवर को आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े जिससे एसईओ, मैनेजर और सीनियर मैनेजर की कारें टकरा गईं। इनके पीछे एक अन्य युवती की कार भी टकराई। दो ड्राइवर को चोट आई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *