Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

EPFO Meeting: वेतन सीमा वृद्धि से डिजिटल सेवा वितरण तक नियोक्ता संगठनों को दी गई जानकारी

EPFO Meeting: वेतन सीमा वृद्धि से डिजिटल सेवा वितरण तक नियोक्ता संगठनों को दी गई जानकारी

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रमुख नियोक्ता और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी ने की। इस दौरान ईपीएफओ से जुड़े विभिन्न बदलावों, योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।

बैठक में वेतन सीमा वृद्धि से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नियोक्ताओं को विश्वास योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं और नियोक्ताओं की भूमिका के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

ईपीएफओ की ओर से डिजिटल सेवा वितरण पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने भविष्य निधि से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं के लिए प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी ने नियोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों को कर्मचारी नामांकन अभियान से भी अवगत कराया। बैठक में प्रतिष्ठानों और उनके कर्मचारियों को ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा संबंधित प्रक्रियाओं के अनुपालन पर चर्चा हुई।

बैठक में ईपीएफओ के सुयश पांडेय और वैभव सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नियोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भविष्य निधि से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया और योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस दौरान नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन समेत विभिन्न नियोक्ता एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का उद्देश्य नियोक्ताओं को ईपीएफओ से जुड़े नए प्रावधानों, रोजगार योजनाओं, कर्मचारी नामांकन और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना तथा विभाग और औद्योगिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें