Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Bike Theft: चोरी की स्प्लेंडर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद

Bike Theft: चोरी की स्प्लेंडर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद

नोएडा। फेस-2 थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।

फेस-2 थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस टीम ने ककराला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने जब उनके पास मौजूद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की जांच की तो उस पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध मिली।

पुलिस ने बाइक के नंबर और उससे संबंधित जानकारी की जांच की तो मोटरसाइकिल के चोरी की होने का पता चला। पुलिस के मुताबिक बाइक की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध चाकू भी मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार और 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डेरिन में रह रहे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कहां से चोरी की गई थी। इसके साथ ही फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल आरोपियों ने किसी अन्य वारदात में किया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें