खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा

खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा

लोगों को किफायती दरों पर रेत की आपूर्ति सुनिश्चित की

पिछली पार्टियों ने राज्य की लूट की: खनन मंत्री

ठेकेदारों की शिकायतें सुनीं, जल्द निपटारे का दिया भरोसा
रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 21 नवंबर:

राज्य के लोगों को सस्ते भाव पर रेत-बजरी उपलब्ध करवाने के मद्देनजर पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कमर्शियल माइनिंग साइट्स (सी.एम.एस.) के ठेकेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें उन्होंने ठेकेदारों को लोगों के लिए वाजिब दरों पर रेत और बजरी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिए कहा।

ठेकेदारों के साथ बैठक के दौरान श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने, लोगों की लूट-खसूट करने वाले रेत माफिया का खात्मा कर दिया है ताकि लोगों को सस्ती दरों पर रेत उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि अब जनता और व्यावसायिक खनन साइटों पर रेत 5.50 रुपये में उपलब्ध है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 73 सार्वजनिक खनन साइटें और 40 व्यावसायिक खनन साइटों के क्लस्टर निर्धारित दरों पर रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 73 सार्वजनिक खनन साइटों से कुल 47.19 लाख मीट्रिक टन में से कुल 18.38 लाख मीट्रिक टन रेत निकाली गई है जबकि 40 व्यावसायिक खनन साइटों के क्लस्टरों जहाँ 138.68 लाख मीट्रिक टन की योजनाबद्ध निकास की क्षमता है, में से 34.50 लाख मीट्रिक टन रेत और बजरी निकाली जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि 132.99 लाख मीट्रिक टन से अधिक रेत और बजरी सार्वजनिक और व्यावसायिक दोनों साइटों पर अभी भी उपलब्ध है।

राज्य में रेत माफिया को पैदा करने और इसकी सरपरस्ती करने के लिए पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हर कोई जानता है कि पिछले हुकमरान रेत माफिया के साथ घी-खिचड़ी थे और उन्होंने अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य की बड़ी बे-ददी॔ से लूट की।

मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के नेताओं की सरपरस्ती में उभरे रेत माफ़िया के खिलाफ शिकंजा कंस दिया गया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने, पिछले समय में लोगों का जोंकों की तरह खून चूसने वाले रेत माफिया के खात्मे के लिए अनगिनत कदम उठाए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में कुल 150 सार्वजनिक खनन साइटें और 100 व्यावसायिक खनन साइटें खोलने का लक्ष्य रखा है।

श्री गोयल ने कहा कि सार्वजनिक खनन साइटें लोगों को अपने तौर पर रेत की खुदाई करने और बेचने की छूट देती हैं जिससे उपलब्धता बढ़ती है और बाद में मार्केट रेटों में कमी आती है।

अवैध खनन के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से ब्योरा साझा करते हुए खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने कहा कि “हम गैर-कानूनी खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और राज्य में खनन अधिनियम और नियमों के तहत अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2024 तक 1360 एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं।’’

खनन मंत्री ने ठेकेदारों की समस्याओं को भी सुना और उनके जल्द निपटारे का भरोसा दिया। गैर-कानूनी खनन को पूरी तरह रोकने के लिए सहयोग की अपील करते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया, ’’लोगों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से खनिज पदार्थों की ढुलाई करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ठेकेदार अपना काम जारी रख सकें क्योंकि वे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।

इस मौके पर अन्य के अलावा खनन और भू-विज्ञान विभाग के सचिव श्री गुरकीरत किरपाल सिंह, खनन विभाग के निदेशक श्री अभिजीत कप्लीश और चीफ इंजीनियर डॉ. हरिंदरपाल सिंह बेदी भी मौजूद थे।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img