Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Illegal Parking in Delhi: दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के नीचे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से यात्रियों को परेशानी

दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के नीचे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से यात्रियों को परेशानी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के अधिकांश मेट्रो स्टेशनों के नीचे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का बोलबाला है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार, और कड़कड़डूमा कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के आसपास की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यात्रियों का कहना है कि कड़कड़डूमा कोर्ट के सामने बने मेट्रो स्टेशन के पास बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। साथ ही, ई-रिक्शा की लंबी कतार और रेहड़ी वालों के कब्जे के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे तो दुकानों और रेहड़ी वालों ने सर्विस लाइन तक कब्जा जमा लिया है।

स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि यहां कोई आपात स्थिति, जैसे आगजनी या दुर्घटना, हो जाए, तो एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच पाना मुश्किल होगा। हजारों लोग प्रतिदिन इन मेट्रो स्टेशनों का उपयोग करते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव और अतिक्रमण के कारण उन्हें भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यात्रियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि मेट्रो यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें