आरोपी घोषित किए जाएंगे शिक्षा माफिया, शासन ने STF से ब्यौरा मांगा

अमर सैनी

नोएडा। यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की तैयारी चल रही है। इस केस में पकड़े गए बड़े 9 अपराधियों को शिक्षा माफिया घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद थाना स्तर से सभी आरोपियों की निगरानी हो सकेगी। इसे लेकर शासन ने एसटीएफ से सभी आरोपियों का ब्यौरा मांगा है।

इस मामले पर अब UP STF भी एक्शन मोड में आ गई है। सभी आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा STF और पुलिस खंगाल रही है। ईडी को ब्यौरा देकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर पड़ताल होगी। सभी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। गिरफ्तार सिंडिकेट पूरे देश में पेपर आउट कराने में सक्रिय था। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को यूपी की योगी सरकार गंभीरता से लेती आई है। पेपर लीक मामले में अब तक डेढ़ हजार शिकायतें भी मिल चुकी हैं। जिसके बाद कथित पेपर लीक मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के लिए टीम का गठन किया गया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img