एल्विश यादव की कोर्ट में पेशी, अगली सुनवाई होगी दिसंबर में

अमर सैनी

नोएडा। सांपों के जहर की तस्करी के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद गुरुवार को यूट्यूबर एल्विश यादव जिला न्यायालय में पेश हुए, लेकिन सुनवाई में विलंब हो गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की छुट्टी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। एल्विश यादव पर पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा सांपों के जहर के उपयोग का आरोप लगाते हुए नोएडा सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने कोर्ट में 12 सौ पन्नों का चार्जशीट दाखिल की है।

नोएडा पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि एल्विश यादव का जेल में बंद सपेरों से संपर्क था। पुलिस ने दावा किया कि एल्विश ने सांपों के जहर का अवैध व्यापार किया था। इस मामले में एल्विश यादव के अधिवक्ता दीपक भाटी और प्रशांत राठी के अनुसार, यह सुनवाई चार्जशीट दाखिल होने के बाद पहली बार हो रही थी। हालांकि, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी त्यागी की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई क्योंकि वह अवकाश पर थीं। अब मामले की अगली सुनवाई दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी।एल्विश यादव के जिला न्यायालय में उपस्थित होने के दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था। एल्विश यादव के खिलाफ तस्करी के आरोप के कारण पुलिस ने अदालत में उचित सुरक्षा उपाय किए। मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img