Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

एल्विस यादव को मिली जमानत

एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। एल्विश यादव बीते रविवार को जेल गए थे। वह अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश होने वाले थे,
एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। एल्विश यादव बीते रविवार को जेल गए थे। वह अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश होने वाले थे,

अमर सैनी

नोएडा। एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। एल्विश यादव बीते रविवार को जेल गए थे। वह अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश होने वाले थे, लेकिन उससे पहले वकीलों ने हड़ताल कर दी। लम्बी हड़ताल के बाद शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। 50-50 हजार के दो बेल बांड पर जमानत हुई है।

21 मार्च को पुलिस ने एल्विश के वकील की शिकायत पर उन पर लगा एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) हटा दिया था। पुलिस ने कहा था कि उनसे गलती से एनडीपीएस एक्ट लग गया था, जिसमें अब सुधार कर लिया है। एक एक्ट के तहत जमानत मिलना मुश्किल होता है। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि एल्विश ने अपना भौकाल और दबदबा दिखाने के लिए सांपों के जहर की सप्लाई की थी।

मेनका गांधी के एनजीओ की शिकायत पर उजागर हुआ मामला

बीते साल नवंबर में नोएडा के सेक्टर-51 में पुलिस छापेमारी में सांपों का जहर और 9 सांप बरामद हुए थे। इन सांपों का वेनॉम ग्लैंड्स गायब था, जिसमें जहर होता है। तब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने एल्विश को मास्टरमाइंड बताया था। मेनका गांधी के एनजीओ पीएफए की शिकायत पर जांच के दौरान सांप बरामद किए गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *