Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एलिवेटेड रोड के मरम्मत कार्य का चौथा चरण कल से, यातायात होगा डायवर्ट

नोएडा से सेक्टर 18 से सेक्टर 60 के बीच बने एलिवेटेड रोड पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे मरमत कार्य का तीसरे चरण कल पूरा हो गया
नोएडा से सेक्टर 18 से सेक्टर 60 के बीच बने एलिवेटेड रोड पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे मरमत कार्य का तीसरे चरण कल पूरा हो गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा से सेक्टर 18 से सेक्टर 60 के बीच बने एलिवेटेड रोड पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे मरमत कार्य का तीसरे चरण कल पूरा हो गया है। चौथे चरण का काम शुक्रवार से शुरू होगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-31-25 से सेक्टर-18 तक री सरफेसिंग का काम होगा। सेक्टर-60 से सेक्टर-33 इस्कान मंदिर लूप तक एलिवेटेड मार्ग पर दिन के समय यातायात का सुचारू संचालन होगा। अभी मरम्मत कार्य के कारण सेक्टर-61 शाप्रिक्स मॉल, सेक्टर-33 एआरटीओ कार्यालय के पास ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। व्यस्त समय में स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री जाने वाले चालकों को परेशानी होती है।
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया की मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सरफेसिंग कार्य प्रचलित होने के कारण सेक्टर-31-25 एलिवेटेड मार्ग से सेक्टर-18 होते हुए डीएनडी/चिल्ला/दिल्ली/नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे/परीचौक की ओर जाने वाले यातायात का डायवर्जन किया गया है। डीसीपी का कहना है कि यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा। असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-33 इस्कान मंदिर से सेक्टर-31.25 चौक होकर सेक्टर-18, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-35 मोरना होकर एमपी 3 मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेगा। सेक्टर-33 इस्कान मंदिर से सेक्टर-31.25 चौक होकर सेक्टर-18, चिल्ला/डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-31-25 चौक से पूर्व यूटर्न कर एडोब चौक से स्टेडियम चौक होकर एमपी-1 मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेगा।सेक्टर-67/ थाना फेस-3 की ओर से एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 60 अंडरपास के ऊपर से लेफ्ट टर्न कर, एमपी 3 मार्ग होशियारपुर, सिटी सेंटर, सेक्टर 37/बोटेनिकल गार्डन से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे।
सेक्टर-62/माडल टाउन, एनएच-24 की ओर से एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-60 अंडरपास से होकर, सेक्टर-71/52 होते हुए एमपी-3 मार्ग होशियारपुर, सिटी सेंटर, सेक्टर 37/बोटनिकल गार्डन का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।सेक्टर-71 की ओर से एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-52 मेट्रो होते हुए एमपी-3 मार्ग होशियारपुर, सिटी सेंटर, सेक्टर-37/ बोटेनिकल गार्डन) का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे।किसान चौक, पर्थला की ओर से एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-71 अंडरपास होकर एमपी 3 मार्ग होशियारपुर, सिटी सेंटर, सेक्टर-37/बोटेनिकल गार्डन का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *