Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Electricity Connection Protest: बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नोएडा में किसानों और कॉलोनीवासियों का पैदल मार्च

Electricity Connection Protest: बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नोएडा में किसानों और कॉलोनीवासियों का पैदल मार्च

नोएडा। बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नोएडा में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों और विभिन्न कॉलोनियों के सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। चोटपुर, छिजारसी समेत डूब क्षेत्र की 42 कॉलोनियों के लोग इस मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

पैदल मार्च पर्थला चौक से शुरू होकर सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के आसपास तक निकाला गया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया। मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

सुखवीर खलीफा ने कहा कि बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि बिजली कनेक्शन को लेकर जियो आ गया है। इस पर खलीफा ने अधिकारियों से कहा कि यदि कनेक्शन देने की अनुमति मिल चुकी है तो उसका लिखित आदेश लेकर धरनास्थल पर आएं और लोगों को वह आदेश दिखाया जाए।

खलीफा ने कहा कि केवल मौखिक जानकारी के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक संबंधित लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि 42 कॉलोनियों के लोग लंबे समय से बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है।

पैदल मार्च में शामिल लोगों ने बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे परिवारों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए और इस संबंध में स्पष्ट लिखित आदेश जारी किया जाना चाहिए।

बिजली कनेक्शन को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पहले भी कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में सेक्टर-113 थाने में सुखवीर खलीफा समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इनमें करीब 40 लोगों को नामजद किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस की शिकायत में सड़क पर नारेबाजी करने, मार्ग बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता व मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।

अब आंदोलनकारी लिखित अनुमति दिखाने और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग पर धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं। ऐसे में बिजली कनेक्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों और विभाग के बीच आगे की बातचीत और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें