कालका विधानसभा के लिए प्रत्याशियों को आबंटित किये चुनाव चिन्ह – डा. यश गर्ग

कालका विधानसभा के लिए प्रत्याशियों को आबंटित किये चुनाव चिन्ह – डा. यश गर्ग*

जननायक जनता पार्टी के बलबीर सिंह, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से चरण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी और निर्दलीय प्रीति ने अपना नामांकन पत्र लिया वापस

रिपोर्ट :पार्वती रमोला

पंचकूला, 16 सितम्बर – हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत आज कालका विधानसभा में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किये।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि 01-कालका विधानसभा में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी राजेश पुनिया ने नामांकन वापसी प्रक्रिया के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किये।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश गुर्जर, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह दिया गया। निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा को चुनाव चिन्ह बल्लेबाज, निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल सुखो माजरी को चुनाव चिन्ह हीरा और निर्दलीय प्रत्याशी विशाल को ईंटें चुनाव चिन्ह आवंटित की गई।

उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी के बलबीर सिंह, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से चरण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी और निर्दलीय प्रीति ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। चार प्रत्याशियों के नामांकन वापस लिए जाने के उपरांत 7 प्रत्याशी शेष रह गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांच अक्तूबर को मतदान और 8 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img