अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़,16 सितंबर

सीनियर आई ए एस अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सोमवार, 16 सितंबर को सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2007 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी श्रीमती मित्रा ने एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक, लोक संपर्क निदेशक और नगर निगम चंडीगढ़ की आयुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद, श्रीमती मित्रा ने कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र के माध्यम से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से किसानों और कमजोर वर्गों के कल्याण की अपार संभावनाएं हैं। श्रीमती मित्रा ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व में इस नेक काम को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
————–

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img