Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

टाइम वॉल बताएगी कैसे हर घर पहुंचा नल का पानी

उत्तर प्रदेश के गांवों की बदलती सूरत और हर घर तक नल के जरिए पेयजल पहुंचने की कहानी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टॉल पर देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के गांवों की बदलती सूरत और हर घर तक नल के जरिए पेयजल पहुंचने की कहानी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टॉल पर देखने को मिलेगी।

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गांवों की बदलती सूरत और हर घर तक नल के जरिए पेयजल पहुंचने की कहानी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टॉल पर देखने को मिलेगी। मॉडल गांव के साथ ही स्टॉल में टाइम वॉल भी बनाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के हर गांव तक नल कनेक्शन के जरिए पहुंच रहे पेयजल और लोगों की जरूरत और खुशी को दिखाया जाएगा।

इस वॉल की शुरुआत अगस्त 2019 में हुई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। वॉल पर टाइमलाइन के जरिए दिखाया गया है कि कैसे महज पांच साल में उत्तर प्रदेश के करीब 2 फीसदी ग्रामीण घरों से 85.12 फीसदी ग्रामीण घरों तक नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया गया। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने हॉल-7 में 438 वर्ग मीटर क्षेत्र में मॉडल गांव की कई विशेषताओं को उजागर किया है, जो ट्रेड शो में आने वाले 80 से ज्यादा देशों के लोगों को आकर्षित करेगा।

मॉडल गांव में दिखेगा नया उत्तर प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में आने वाले देश-दुनिया के लोग यूपी के आधुनिक गांव की तस्वीर भी देख सकेंगे। मॉडल गांव में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, सीएम आवास योजना, इज्जत घर, पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। मॉडल गांव के भीतर चौपाल घर भी बनाया गया है। इसमें कृत्रिम पेड़ लगाए गए हैं और इसके चारों ओर बैठने की व्यवस्था की गई है। अगर कोई व्यक्ति व्यापार शो देखकर थक जाता है तो वह यहां बैठकर आराम कर सकता है।

स्टॉल में प्रवेश करते ही नल से निकलेगा पानी
स्टॉल के प्रवेश द्वार पर एक विशाल नल और एक घड़े से निकलते पानी का प्रोटोटाइप लगाया गया है। मॉडल गांव के मुख्य द्वार पर विशाल एलईडी पैनल लगाए गए हैं। जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यों को दिखाया जाएगा। स्टॉल में प्रवेश करते ही नल से निकलता पानी गांव की छवि को दर्शाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *