Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ट्रेड शो में बेहतरीन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोग बेहतरीन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन देख सकेंगे। प्रदर्शनी में वाहनों को प्रदर्शित किया गया है।
ट्रेड शो में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल होंगे। इंटरनेशनल ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। ट्रेड शो में करीब दो दर्जन डीलरों के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन भाग ले रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोग बेहतरीन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन देख सकेंगे। प्रदर्शनी में वाहनों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें ई-रिक्शा से लेकर इलेक्ट्रिक ट्रक तक शामिल हैं। 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में वाहनों को प्रदर्शित किया जाएगा। परिवहन विभाग का स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।

ट्रेड शो में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल होंगे। इंटरनेशनल ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। ट्रेड शो में करीब दो दर्जन डीलरों के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में टाटा मोटर्स, रोहन मोटर्स, उत्तम टोयोटा, विपुल मोटर्स, एलाइड किआ मोटर्स, बीएमडब्ल्यू, लेक्सस, मर्सिडीज बेंज, कॉन्सेप्ट महिंद्रा, सागर मोटर, हुंडई मोटर्स, जगुआर गु और फोर्स मोटर्स आदि शामिल हैं। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, कानपुर, हापुड़ और लखनऊ के डीलर भाग ले रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि दो दर्जन डीलरों ने जगह बुक कराई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के डीलरों ने सबसे ज्यादा जगह बुक कराई है। इसमें सबसे ज्यादा जगह टाटा मोटर्स ने बुक कराई है।

वाहनों की खूबियों से कराया जाएगा रूबरू
एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की खूबियों के बारे में बताया जाएगा, ताकि लोग इन्हें खरीदने के प्रति जागरूक हों। उन्होंने बताया कि इन वाहनों की खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी और टैक्स छूट के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। लोग मौके पर ही वाहन बुक भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के स्टॉल पर लोगों को परिवहन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, वाहन फिटनेस सेंटर समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये वाहन होंगे प्रदर्शित

इनका दिखेगा जलवा
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों में एमजी विंडसर ईवी, टाटा कर्व ईवी, टाटा नेक्सन ईवी, टाटा पंच ईवी, एमजी कॉमेट ईवी, किआ ईवी, टाटा टियागो, बीवाईडी सील समेत अन्य शामिल हैं। प्रदर्शनी में सीएनजी से चलने वाली कुछ एसयूवी गाड़ियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। परिवहन विभाग के अनुसार, प्रदर्शनी में दो सिम्युलेटर मशीनें भी लगाई गई हैं। इनमें बैठकर लोग ड्राइविंग की जानकारी ले सकते हैं। जो लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, उनके लिए सिम्युलेटर मशीनें बहुत जरूरी हैं, लेकिन ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने का डर उन्हें सताता रहता है। सिम्युलेटर मशीन पर लोगों को ड्राइविंग की वर्चुअल ट्रेनिंग दी जाती है। यह एक ऐसी मशीन है, जिसे बिल्कुल वीडियो गेम की तरह ऑपरेट किया जाता है। इसमें वाहन से जुड़ा हर पार्ट लगा होता है। लोग इनमें बैठकर ड्राइविंग की बारीकियां सीखते हैं और इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *