Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

ईएसआईसी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारी काले बैज बांधकर करेंगे विरोध

-आगामी 8 से 11 मई तक ड्यूटी के दौरान काले बैज लगाकर विरोध करेंगे कर्मचारी
-नई भर्ती, विभागीय पदोन्नति, एमएससीपी और ईएसआईसी रेगुलेशन में अनियमितताओं से नाराज

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): नई भर्ती, विभागीय पदोन्नति और एमएससीपी में देरी से नाराज देशभर के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) कर्मचारियों ने काले बैज बांधकर विरोध करने का फैसला किया है। इस संबंध में ऑल इंडिया ईएसआईसी मेडिकल कर्मचारी फेडरेशन ने कहा कि बीते छह सालों से ईएसआईसी अस्पतालों में ईएसआईसी रेगुलेशन में अनियमितताएं बरतने के साथ केंद्र सरकार के नियमों की अवहेलना की जा रही है।

फेडरेशन के महासचिव किशन चंद ने कहा कि ईएसआईसी एक स्वायत्तशासी संस्थान है जिस पर केंद्र सरकार के नियम लागू होते हैं। लेकिन देशभर के सभी (करीब 50) ईएसआईसी अस्पतालों में कार्यरत 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसके विरोध में सभी कर्मचारी आगामी नौ मई से ग्यारह मई तक देशभर में विरोध जताएंगे और ड्यूटी के दौरान लगातार चार दिन तक काले बैज पहनकर काम करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *