Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Eastern Peripheral Expressway: पत्थर गिराने वाले हाईवा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरटीओ चालान से बचने के लिए चला रहा था उल्टी दिशा में

Eastern Peripheral Expressway: पत्थर गिराने वाले हाईवा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरटीओ चालान से बचने के लिए चला रहा था उल्टी दिशा में

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा में हाईवा चलाने और सड़क पर पत्थर गिराने वाले आरोपी चालक को दादरी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी अरबाज खान के रूप में हुई है। दादरी कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी अरबाज खान गांव निमली, जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हाईवा को जब्त कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक ने गुरुवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आरटीओ के चालान से बचने के लिए नियमों की अनदेखी की। आरोप है कि उसने करीब एक किलोमीटर तक हाईवा को एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिरा दिए। हाईवा से सड़क पर पत्थर गिरने के कारण एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले पत्थरों को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी चालक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हाईवा को भी कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर इस तरह की लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें