Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली की AATS टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली की AATS टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरजान और एहतेशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 70 लाख रुपये की चोरी की गई महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर कार बरामद की है, साथ ही दो डुप्लीकेट चाबियां भी मिली हैं।

पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि AATS टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी एक काले रंग की चोरी की हुई थार कार के साथ गाजीपुर पेपर मार्केट में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी फरजान ने कबूल किया कि उसने दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर चुराई थी, जिसे उसकी निशानदेही पर गाजीपुर इलाके से बरामद किया गया।

दोनों आरोपी बेरोजगार और कम पढ़े-लिखे हैं। पूछताछ में उन्होंने कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

………..

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img