Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Scrap Theft: नॉलेज पार्क पुलिस ने चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ी किये गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Scrap Theft: नॉलेज पार्क पुलिस ने चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ी किये गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने चोरी का लोहा बेचने जा रहे पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिक्शा और भारी मात्रा में लोहे व एल्युमीनियम का सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विभिन्न कंपनियों से कबाड़ बीनने के दौरान मौका पाकर लोहे का सामान चोरी कर लेते थे और बाद में उसे जंगल में छिपाकर बेचने की तैयारी करते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान केसीसी कॉलेज के पास एक मुखबिर से सूचना मिली कि चार से पांच कबाड़ी चोरी का लोहा रिक्शे में भरकर टी-सीरीज कंपनी के पास स्थित खाली जंगल की पगडंडी से गुजरने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में रिक्शा चालक ने अपनी पहचान बुलंदशहर निवासी अनस के रूप में बताई। उसके साथ बाबुद्दीन, हासिम, नासिर मलिक और नईम को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में लोहे और एल्युमीनियम का सामान बरामद किया।

कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कबाड़ बीनने के दौरान कंपनियों से लोहे का सामान चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी के सामान को सुनसान जगह पर छिपाकर रखा जाता था और मौका मिलने पर बेच दिया जाता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किन-किन कंपनियों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें